भादरा: हिंदू एकता एवं भाईचारे के लिए निकाली गई शोभायात्रा, धर्म जागरण का दिया संदेश
भादरा। ग्राम बीरान-उदरान में समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए शोभायात्रा निकाली गई। बीरान के हनुमान मंदिर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। विश्व हिंदू परिषद के किशन जोशी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश चाहर व दिलावर वर्मा ने संबोधित किया।