फतुहा: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में फतुहा के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर फतुहा का मान बढ़ाया
Fatwah, Patna | May 11, 2026 दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भारत कराटे 2026 प्रतियोगिता में फतुहा के स्टेशन रोड निवासी प्रीतम केसरी, साहिल राज गोस्वामी, राधेश्याम कुमार ने रजत पदक जीत कर फतुहा का सम्मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य इन तीन युवाओं को मिला है।इनके उपलब्धि पर फतुहा वासियो मे काफी खुशी है। समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।