हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान की सफलता हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार के दोपहर 3:00 हरिहरगंज प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शुरू हुआ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखण्ड की 8 पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए।