बागपत: बागपत शहर के CNG पंप पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट, घटना CCTV कैमरों में कैद, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे बागपत शहर के एक सीएनजी पंप पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।