सिधाव: बगहा बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले लोगों की SSB कर रही है जांच पड़ताल
गंडक बराज व भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने चौकसी बढ़ा दी है। सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी बी कंपनी ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। सशस्त्र सीमा बल के 21 वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने बताया कि गंडक बराज समेत नेपाल से लगने वाली सीमाई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष एहतियात बरती जा रही है