अनूपपुर: पसान नगर पालिका के वार्ड 8 में करंट लगने से बैल की मौत
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैल अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।