डेहरी: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द
Dehri, Rohtas | May 28, 2026 ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, बरामद मोबाइल किए सुपुर्द गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।