रामपुर: दूषित पानी से लोग परेशान,काला पानी आने पर भड़के लोग। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं #jansamasya
Rampur, Rampur | May 20, 2026 रामनाथ कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच दूषित और काला पानीसे लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की पानी सप्लाई इतनी गंदी है कि उसका उपयोग नहाने और खाना बनाने तक में नहीं किया जा सकता। कॉलोनीवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।तस्वीर बुधवार की सुबह नौ की है।