ग्वालियर गिर्द: पंचशील नगर में स्कॉर्पियो ने कुचला मासूम बछड़ा, वीडियो वायरल होने पर भड़का लोगों का गुस्सा
ग्वालियर के पंचशील नगर इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वायरल हुए इस वीडियो में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे बैठे मासूम बछड़े को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। घटना के बाद चालक के फरार होने की बात सामने आई है, जिसके बाद लोगों ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।