राजापुर: थाना मऊ पुलिस टीम ने जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी के आरोपी अभियुक्ता और दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसपी चित्रकूट के निर्देशन मे वांछित अभियुक्ता और 2 अभियुक्तो की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। थाना मऊ पुलिस ने रजिस्ट्री मे धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त पवन चौधरी और बाबूलाल को तथा अभियुक्ता माया पत्नी मेवालाल निवासी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज बुधवार की शाम 7:24 बजे प्रेस नोट जारी किया है।