बुधवार को एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस चौकी योल के अंतर्गत रक्कड़ स्थित एक निजी कैफे में कर्मचारियों के साथ मारपीट और सामान तोड़ने के आरोप पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी में उदितांशु निवासी सिद्धपुर ने बताया कि रक्कड़ के तीन युवक मंगलवार देर शाम उनके कैफे में आए थे। तीनों युवकों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की ।