शामली: शामली जिले में छात्राओं के कॉलेज के रास्ते पर डांस रील बनाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, हाथ जोड़ता दिखा
Shamli, Shamli | May 19, 2026 मंगलवार की शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थानाभवन के लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज के अंडरपास की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर रील बनाकर अश्लील हरकत कर छात्राओं व राहगीरों को परेशान किया गया था। मामले पुलिस ने थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत निवासी आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।