नौगावां सादात: नौगांवा के गांव कयामपुर में अचानक घर में लगी भयंकर आग, लाखों का हुआ नुकसान
अमरोहा में रविवार को एक मजदूर के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे गृहस्वामी को लगभग छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, कायमपुर गांव निवासी महिपाल सिंह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।