रामपुर: शाहबाद गेट के पास माला टॉकीज रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने दंपति को टक्कर मारी, 4 घायल, 3 अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 13, 2025 शाहबाद गेट के पास माला टॉकीज रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति और उनके बच्चे समेत चार घायल हुए।तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक बच्चे को मामूली चोट हैं घटना गुरुवार की शाम चार बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने घटना की जानकारी दी है।