मैरवा: मझौली चौक पर जाम की समस्या को लेकर एक्शन में दिखे थाना प्रभारी, सभी दुकानदारों व वाहन चालकों को दिया दिशा निर्देश
Mairwa, Siwan | Feb 9, 2024 मैरवा नगर के मझौली चौक पर आये दिन जाम की समस्या को लेकर थाना प्रभारी प्रमोद साह एक्शन में दिखे। चौक के आस पास के सभी दुकानदारों व वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि सभी लोग दुकान सड़क के नीचे लगाये। सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। अगर इसके बाद दुकानदारों व वाहन चालकों में कोई सुधार नही होगा तो चलाना काटा जाएगा।