डुमरांव: कृष्णाब्रह्म-गिरिधर बरांव सड़क पर पेड़ों की छंटाई न होने से बढ़ी परेशानी, आठ बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा वन विभाग
Dumraon, Buxar | Jul 2, 2026 कृष्णाब्रह्म से लेकर गिरिधर बरांव की मुख्य सड़क पर पेड़ों की छंटाई नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे लगे पेड़ों की शाखाएं काफी नीचे तक झुक गई हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां सड़क पर फैल गई हैं।