गभाना: रामपुर-शाहपुर में ईद की पूर्व संध्या पर SDM और CO ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
गभाना क्षेत्र के रामपुर-शाहपुर गांव में ईद की पूर्व संध्या पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बुधवार शाम करीब सात बजे एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र और सीओ गभाना महेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात कर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।