बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 20 में लंबे समय से टूटी सड़क से हो रहे रोज़ हादसे, आज बाइक सवार गिरा, लोगों ने जताया आक्रोश
बांसवाड़ा शहर के दाहोद रोड से सटे वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत शिव मंदिर के पीछे वाली गली से जाने वाले मार्ग कि सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी हुई हे। जो इन दिनों बरसात मे टूटी सड़क स्थानीय लोग एवं आमजन तथा वाहनधारियों के लिए आफत बन गई हे। वाहनधारियों रोज हादसे के शिकार हो रहे हे। रविवार दोपहर 2 बजे एक बाईक सवार गिरने से स्थानीय लोगों मे आक्रोश छा गया।