बांसवाड़ा: बड़गांव में ज़िला गायरी समाज और विकास संस्थान की बैठक, भाजपा ज़िला अध्यक्ष का स्वागत, पौधरोपण कार्यक्रम
ज़िला गायरी समाज विकास संस्थान जिला बांसवाड़ा के बैनर तले रविवार दोपहर 12 बजे लियो सर्किल के पास बड़गांव स्थित अनगढ बावजी की धुनी पर हरियालो राजस्थान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के निमित्त वृक्षारोपण तथा समाज के नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का गायरी समाज जिला बांसवाड़ा द्वारा स्वागत और अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।