बहराइच: लौकिहा में भैंस ने मासूम को रौंदकर मार डाला,पड़ोसी के भैंस ने किया हमला
जिले के लौकिहा गांव के चार वर्षीय बालक के पेट में भैंस ने पैर रखकर मसल दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गाँव लौकिहा के कंधई भैंस को स्नान करवा रहे थे। जबकि पड़ोसी मनमोहन की पत्नी चार वर्षीय बेटे को लेकर तालाब के निकट मिट्टी निकाल रही थी। तभी भैंस के हमले में बालक की मौत हो गई।