बहराइच: बन सरिता रिसॉर्ट के पास साइकिल सवार को ठोकर मारने के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात इलाके के बन सरिता रिसॉर्ट के पास साइकिल सवार को ठोकर मारने के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित पप्पू ने बुधवार को बताया कि घटना 11 मार्च की है जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मारी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।