बहराइच: खैरा बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई,हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल
जिले में खैरा बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह खैरा बाजार के पास पहुंचे अचानक उनकी बाइक मवेशी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार इरफान घायल हो गए। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।