शिवपुरी नगर: हातौद में गाय पर मालिकाना हक को लेकर विवाद: दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला सहित तीन घायल
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम हातौद में गाय के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार नामजद और एक अज्ञात सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।