बालोद। जिले के ग्राम दैहान में पिछले तीन दिनों से भालू की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार से भालू गांव के आसपास मंडरा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे भालू को हनुमान मंदिर के पास देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया।
ग्रामीण पुकेश्वर बघेल ने बताया कि भालू गांव के तीन घरों में घुस चुका है। इन घरों की रसोई में रखे तेल, गुड़ और शक्कर को भालू खा चुका है। लगातार रिहायशी इलाके में भालू के पहुंचने से ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग बालोद को दे दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पहुंचकर भालू की निगरानी और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल भालू की मौजूदगी को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
#wildlifephotography #animals #village #trending #cg
Dondi Luhara, Balod | Sep 18, 2026