☑️डीसीएचबी फील्ड फंक्शनरीज का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
☑️31 अगस्त तक किया जाएगा डीसीएचबी का कार्य
☑️उमरिया 19 जुलाई। भारत सरकार के जनगणना संचालनालय के दिशा-निर्देशानुसार, आगामी डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन एवं जिला नियोजन के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक 2027 के निर्माण हेतु जिले में आयोजित पांच दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। डीसीएचबी का कार्य 1 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा ।
☑️ कलेक्टर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी श्रीमती राखी सहाय के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद कुमार सेन गुप्ता तथा जिला जनगणना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
☑️इस अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स गिरीश शुक्ला एवं अजय सिंह राजावत द्वारा जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों के प्रशासनिक अमले को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया गया। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत फील्ड फंक्शनरीज़ को डीसीएचबी की संपूर्ण कार्यप्रणाली, डिजिटल डेटा संकलन की बारीकियों, अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन के व्यावहारिक उपयोग, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों की ढांचागत सूचनाओं के एकत्रीकरण, डेटा सत्यापन, गुणवत्ता नियंत्रण, फील्ड संचालन प्रोटोकॉल तथा रीयल-टाइम रिपोर्टिंग प्रणाली पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग देकर मैदानी मोर्चे के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।
@cmmadhyapradesh
@mohdept
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
82 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026