टीकमगढ़: भीषण गर्मी में भी यज्ञ में आहुतियां देने पहुंचे भक्त, कृष्ण जन्म पर जेल के ताले अपने आप खुल गए: कथावाचक
टीकमगढ़ की नगर परिषद कारी में स्थित प्रसिद्ध खंदिया आश्रम इन दोनों भक्ति के रंग में डूबा हुआ है। यहां 24 मई से पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है भीषण गर्मी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही हवन-पूजन और यज्ञ में आहुतियां देने पहुंच रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन 24 मई से शुरू हुआ था जो 30 मई तक चलेगा।