बहराइच: सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को बदले जाएंगे आइसोलेटर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
शुक्रवार को उपखंड अधिकारी इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि 9 मार्च यानी शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन पर आइसोलेटर बदलने का काम किया जाना प्रस्तावित है जिस कारण शनिवार को सुबह 10 से अपराहन 2 बजे तक पंचवटी, माधव रेती, वीआईपी, नवोदय, फायर स्टेशन आदि क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।