बहराइच: भवनियापुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बेलासपुर गांव निवासी एक युवक दो दिन पूर्व मौसी के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। उसका शव शुक्रवार को भवनियापुर गांव में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर के चोट के निशान होने के चलते हत्या की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।