बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यय अन्वेषण के लिए गठित टीमों को दिया गया सी विजील ऐप का प्रशिक्षण
लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीमों यथा फ्लाइंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस, वीडियो निगरानी (वीएसटी) व वीडियो अवलोकन (वीवीटी) दलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये सी-विज़िल एप के संचालन तथा ई-एसएमएस के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण दिया गया।