पिछोर: पिछोर विधानसभा में निःशुल्क चारधाम यात्रा का तीसरा चरण संपन्न, गरेठा और विजयपुर के श्रद्धालु रवाना
पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के वासियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क चारधाम तीर्थ यात्रा का तीसरा चरण आज शनिवार को संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत आज शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम पंचायत ग़रेठा और ग्राम मंनगुली व विजयपुर के श्रद्धालुओं को बसों द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।