बतौली: अंबिकापुर: बतौली थाना अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, किसान की लाठियों से पिटाई कर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 14 जून 2026 दिन रविवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के पथरई में रविवार को जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में किसान की मौत हो गई। किसान की दूसरे पक्ष के सात से आठ लोगों ने डंडे से बेदम पिटाई कर दी इसके बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला। किसान और उसका परिवार विवादित जमीन की जुताई को रोकने पहुंचे हुए थे।