राठ: अकौना गांव में पंखा चलाने से नाराज सास-ससुर ने बहु को पीटा, कहा- ज्यादा बिल आता है, आहत होकर पीड़िता ने काटी हाथ की नस
Rath, Hamirpur | Apr 27, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में पंखा चलाने से नाराज सास ससुर ने अपनी बहू के साथ अभद्रता व गाली गलौज कर उसको बेरहमी से पीट दिया। सास ससुर के द्वारा की गई मारपीट से आहत बहू ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं पीड़ित महिला ने आज सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।