शिवहर: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर होंगे उम्मीदवार
जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा को हराने की बात कही और बताया कि पार्टी का लक्ष्य बिहार में वैकल्पिक राजनीति को मजबूत करना है। उपचुनाव में सम्राट चौधरी सरकार की नीतियों पर भी जनता नाराज है।