नासरीगंज: घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट, पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्थानीय थानाक्षेत्र के भड़कोल गांव में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर महिला और उसके पति व बेटे के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता पिंकी देवी ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया है। इनमें से एक सुरेश कुमार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों में सुमंत कुमार, धनेश कुमार