जबेरा: ग्राम कलेहरा में पत्थर की खकरी खिसलने से युवक घायल, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Jabera, Damoh | May 13, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कलेहरा में एक युवक जंगल जलाऊ लकड़ी लेने गया था वापस लौटते समय वह पत्थर से बनी खकरी को क्रॉस कर रहा था तभी खकरी से फिसल गया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। जिसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रिफर कर दिया।