चूरू: जिले में डायरिया रोकथाम के लिए शुरू हुआ स्टॉप डायरिया कैंपेन, यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा
Churu, Churu | Jun 16, 2026 चूरू जिले में बच्चों को डायरिया से बचाने और समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग की ओर से आज मंगलवार से स्टॉप डायरिया कैंपेन शुरू किया गया है। यह अभियान 31 जुलाई तक संचालित होगा। अभियान के तहत विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त रोग की रोकथाम, उपचार, स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।