मड़ियाहू: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नयापुर मोहल्ला निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर रविवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत नौ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता आरजू बानो ने आरोप लगाया कि 2 दिसंबर 2025 को मछलीशहर के पुरानी मंडी निवासी मोहम्मद साजिद से विवाह के दौरान उसके पिता ने सामर्थ्य