चौरीचौरा: सीएचसी चौरीचौरा में खड़ी एम्बुलेंस जलकर हुई खाक
सीएचसी चौरीचौरा परिसर में डाक्टर आवास के पास खड़ी पुरानी एम्बुलेंस 108 में शुक्रवार की शाम को साढ़े चार अचानक आग लग गया। जिससे एम्बुलेंस धूधू कर जलकर कुछ मिनटों में जलकर खाक हो गया। सीएचसी चौरीचौरा के स्वास्थ्य कर्मियों ने पास स्थित इंडिया मार्का टू के हैंड पंप से बाल्टी में पानी भर भर आग को बुझा दिया। उसके बगल में खड़ी दूसरी एम्बुलेंस जलने बच गया।