मथुरा: वृन्दावन में रेहड़ी वालों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, महिला ने निगम कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
वृन्दावन में शनिवार दोपहर को रमणरेती पुलिस चौकी के पास रेहड़ी, पटरी वालों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रेम मंदिर के सामने रेहड़ी लगाने वाली महिला ने निगम कर्मियो पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने कहा की पथ विक्रेताओं की सुनवाई नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा।