मुज़फ्फरनगर: IAS बनते ही एडीएम संजय सिंह का भव्य सम्मान, पचेंडा के ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर के एडीएम (प्रशासन) संजय सिंह के IAS में पदोन्नत होने पर गुरुवार को पचेंडा गांव के ग्रामीणों और समाजसेवियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर फूल-मालाएं पहनाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। समाजसेवी अर्जुन पहलवान ने उनकी जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी के रूप में हो।