रामानुजगंज: रामानुजगंज को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन
रामानुजगंज मंगलवार आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास हो