बदनावर: बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर बामनसुता फाटे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
Badnawar, Dhar | Dec 24, 2024 बाइक से जा रहे एक महिला सहित दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। महिला और एक युवक घायल हुए हैं। हादसा बदनावर उज्जैन फोरलेन पर ग्राम बामनसुता फाटे के पास हुआ। तीनो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडनगर तरफ से बदनावर की ओर आ रहे थे।