अजमेर: रेलवे ऑयल डिपो पार्किंग में स्थित स्कूटी में अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप
Ajmer, Ajmer | Apr 26, 2026 रविवार को सुबह 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला अजमेर रेलवे स्टेशन के ऑयल डिपो स्थित स्टाफ पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैटरी से चलने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।