गाजीपुर के मनिहारी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक बेदी राम ने स्कूल भवन के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि मानकों के विपरीत घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। विधायक का दावा है कि भवन निर्माण में “सेमा एट” जैसी सामग्री का प्रयोग हो रहा है।