बिसवां: बिसवां क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजा करनाई निवासी छोटकनी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र उम्र लगभग 55 वर्ष की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक संख्या 59/5 की बताई जा रही है, जहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतका का सिर और धड़ अलग हो गया।