माधौगढ़: रामपुरा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने जान बचाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत रामपुरा नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है,वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां महिला का उपचार किया जा रहा है,दिन शुक्रवार समय 11 बजे की घटना है,और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।