हरदोई: स्मार्टफोन वितरण में खुलेआम ली जा रही रिश्वत, मामले में सीडीओ ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 हरदोई में स्मार्टफोन वितरण योजना में वसूली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। यह पूरा वीडियो पीएल वर्मा टीचर ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज का बताया गया था। सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेकर वीडियो के सत्यता की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जायेगी।