हरदोई: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक, गौशालाओं का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 कलेक्ट्रेट में आज दोपहर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप निराश्रित गोवंश संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। गो संरक्षण के कार्य में बाधा बनने वाले और निजी पशुओं को छोड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए।निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण जल्द पूरा कराया जाय।