खागा: खागा में हुई हत्या के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर की जा रही कार्रवाई
Khaga, Fatehpur | May 10, 2026 खागा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धरमंगतपुर नरवा में रात्रि लगभग 09:30 बजे यूपी-112 को सूचना प्राप्त हुई कि गांव में मारपीट की घटना हुई है तथा एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल यूपी-112 एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक अन्य सूचना भी प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर द्वारा अपने पिता के लापता होने की जानकारी दी गई।