कैराना: मारपीट और धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Apr 14, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी जानू ने मुकदमा दर्ज कराया कि 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे वह गांव भूरा से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सावेज, नविश व नदीम ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिस कारण वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।